आजादी के बाद पहली बार केंद्र में आई किसान हितैषी सरकार, लेकिन विपक्ष कर रहा बदनामः गिरिराज

9/13/2021 9:59:33 AM

दरभंगाः केंद्रीय ग्रामीण मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेत गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि देश में स्वतंत्रता के बाद पहली बार केंद्र में किसान हितैषी सरकार का गठन हुआ है जो स्वामीनाथन समिति के सिद्धांतों को अपनाने का कार्य कर रही है। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है।

गिरिराज सिंह ने भारतीय जनता किसान मोर्चा के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम एस पी) को 70 प्रतिशत तक बढ़ाने का कार्य सरकार द्वारा किया गया है। एक समय देश में अन्न की किल्लत थी और देश को अमेरिका से मदद लेना पड़ा। आज अन्न का भंडार पड़ा हुआ है यह सोच तभी उजागर हुआ जब केंद्र में भाजपा की साल 2014 में सरकार बनी। आज देश की करोड़ों माताएं एवं बहने गैस पर भोजन बना रही है और स्वास्थ्य लाभ ले रही है वहीं, दूसरे ओर कुछ लोग जनसंख्या वृद्धि में लगे हुए है। सरकार के एक आह्वान पर करोड़ों लोग सब्सिडी छोड़ने का कार्य किया। आजादी के बाद कोई सरकार पशुधन पर कार्य नहीं किया लेकिन मोदी सरकार 2014 में विभाग ही बना दिया।

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आजादी के बाद मोदी सरकार ने जितना किसान हितैषी कार्य किए उतना किसी ने नहीं किया। किसानों के आमदनी दुगुनी होगी सरकार द्दढ सांकल्पित है। सिंचाई में बिजली के लिए अलग से फीडर लगाया जा रहा है। राज्य सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि किसान को किसान मोर्चा से जुड़कर सरकार के जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सभी किसान को कृषि विज्ञान केंद्र जाना चाहिए। सरकार द्वारा उन्नत खेती के लिए सभी वैज्ञानिक सोच उस माध्यम से किसानों तक पहुंचाएगी जिससे स्वयं उनकी आमदनी दोगुनी हो जाएगी। मिथिला में राजा जनक से बड़ा किसान कोई नहीं हुआ।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगर्नाथ ठाकुर ने कहा कि किसान अन्नदाता है अंत्योदय हमारी सोच है हमारी भावना और सिद्धान्त है कि मैले कुचले, अनपढ़ सीधे साधे लोग हमारे नारायण है। हमे उनकी पूजा करनी चाहिए। यह हमारा सामाजिक और मानव धर्म है।' कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी सांसद अशोक यादव, नगर विधायक संजय सरावगी, विधायक डॉ मुरारी मोहन झा, डॉ रामचंद्र प्रसाद, डॉ अर्जुन सहनी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static