OMG: बिहार में 8 महीने से चल रहा था नकली थाना, DSP से लेकर कॉन्स्टेबल तक की तैनाती; 5 लोग गिरफ्तार

Friday, Aug 19, 2022-12:52 PM (IST)

बांकाः आपने नकली पुलिस वालों के किस्से तो सुने होंगे लेकिन क्या कभी सुना है कि पूरा थाना ही नकली हो। जी हां, बिहार के बांका शहर में लगभग 8 महीने से अवैध पुलिस कार्यालय चलाया जा रहा था। इस कार्यालय में डीएसपी रैंक से लेकर कॉन्स्टेबल और मुंशी तक की बहाली हुई थी। हैरानी की बात यह है कि बांका पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। वहीं बुधवार को अचानक थानाध्यक्ष बांका शंभू यादव गश्ती के दौरान गांधी चौक से शिवाजी चौक की तरफ जा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर डीएसपी बैच धारी एक व्यक्ति पर पड़ाी तो उनको कुछ शक हुआ। शक के आधार पर उन्होंने उनसे पूछताछ किया और फर्जी थाने का खुलासा हुआ। 

PunjabKesari

दरअसल, यह थाना कार्यालय बांका शहर के बीचो बीच स्थित अनुराग होटल में चल रहा था। ऐसे अवैध रूप से चल रहे पुलिस कार्यालय के उद्भेदन से बांका पुलिस सकते में आ गई है। इस मामले में भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी आकाश कुमार (फर्जी डीएसपी), महिला दारोगा इसी जिला के फुलिदुमर थाना क्षेत्र के दूधघटिया गांव के अनिता देवी, दारोगा इसी थाना क्षेत्र के लौडिया गांव के रमेश कुमार मांझी, मुंशी जुली कुमारी और एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद हुआ है।

PunjabKesari

पूछताछ में अनिता देवी ने स्वीकार किया कि उसे नौकरी दिलाने के नाम पर यहां लाया गया है और शातिरों ने उनसे भी 55 हजार रुपए की ठगी की है। थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसमें किसी बड़े षड्यंत्र की बू आ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static