लोकप्रिय व अनुभवी राजनेता तथा कुशल प्रशासक थे मोतीलाल वोराः फागू चौहान

12/22/2020 3:43:02 PM

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

फागू चौहान ने सोमवार को अपने शोक उद्गार में कहा स्व. मोतीलाल वोरा एक लोकप्रिय एवं अनुभवी राजनेता तथा कुशल प्रशासक थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।

राज्यपाल ने दिवंगत नेता स्व. वोरा की आत्मा को चिरशांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को धैर्य-धारण की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Ramanjot