देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर फागू चौहान और CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

11/14/2021 1:46:56 PM

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



पंडित नेहरू की जयंती के अवसर पर रविवार को पटना रेलवे स्टेशन के सामने गोलम्बर परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।



इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Content Writer

Ramanjot