राज्यपाल फागू चौहान व CM नीतीश ने डबल ट्रैप में स्वर्ण पदक जीतने पर श्रेयसी सिंह को दी बधाई

12/13/2021 10:18:46 AM

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं जुमई से विधायक श्रेयसी सिंह को महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

फागू चौहान ने रविवार को श्रेयसी सिंह को 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से बिहार गौरवान्वित हुआ है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रेयसी सिंह को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने श्रेयसी सिंह से दूरभाष पर भी वार्ता की और कहा कि उनकी यह उपलब्धि देश और राज्य के लिए गर्व का विषय है।

Content Writer

Ramanjot