राज्यपाल फागू चौहान और CM नीतीश ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

10/22/2021 1:35:20 PM

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

फागू चौहान ने शुक्रवार को अपने बधाई संदेश में अमित शाह के स्वस्थ, सुखी, सुदीर्घ एवं उपलब्धिपूर्ण जीवन की कामना की है।


इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, "माननीय केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

 

Content Writer

Ramanjot