Engagement Mehndi Design: "सगाई में कौन सी Mehndi छा जाएगी ट्रेंड में? देखें 2025 की Most Gorgeous Designs!"
Sunday, Nov 02, 2025-07:11 PM (IST)
Engagement Mehndi Design: नवंबर की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर शादी का सीजन (Wedding Season) दस्तक देने वाला है। हर तरफ शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है। लेकिन शादी से पहले कई घरों में रोका (Roka Ceremony) और सगाई (Engagement) के रस्मों की तैयारियां जोरों पर हैं। इस खास मौके पर दुल्हन के हाथों में रची मेहंदी (Mehndi Designs) का अपना ही जादू होता है।

अगर आपकी भी सगाई या रोका आने वाले दिनों में है, तो इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन (Latest Mehndi Designs 2025) से आइडिया लेकर आप अपने हाथों को खास बना सकती हैं।
Engagement Ring Inspired Mehndi Design

अगर आप चाहती हैं कि आपकी सगाई की मेहंदी सबसे अलग दिखे, तो यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। हाथों के बीच में एंगेजमेंट रिंग (Engagement Ring Mehndi Design) का पैटर्न और आसपास फुलों और जाली की बारीक डिजाइन आपके हाथों को खूबसूरत बना देगी।
Morpankh Inspired Mehndi – मोर वाली डिजाइन

सगाई या रोका के मौके पर मोर (Peacock Mehndi Design) हमेशा शुभ मानी जाती है। आप दोनों हाथों में खिड़की पर बैठे मोर का पैटर्न बनवा सकती हैं। साथ में फूल-पत्ती (Floral Mehndi) और जाली डिजाइन (Jaal Pattern) इसे और एलिगेंट बना देगी।
Couple Hand Mehndi – एक-दूसरे का हाथ पकड़े डिजाइन

अगर आप अपने रिश्ते को मेहंदी में उकेरना चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। हाथों में कपल (Couple Mehndi Design) का एक-दूसरे का हाथ पकड़े पैटर्न बेहद प्यारा लगता है। इसके साथ अंगूठी (Ring) की शेप बनवाकर इसे और खास बनाया जा सकता है।
Swan and Lotus Mehndi – हंस और कमल वाला पैटर्न

यह डिजाइन ब्राइड्स (Bridal Mehndi) के बीच तेजी से ट्रेंड कर रही है। हाथों पर बने हंसों का जोड़ा (Swan Couple), कमल के फूल (Lotus Mehndi) और बेल-पत्ती (Vine Design) आपके लुक में पारंपरिक टच के साथ एलिगेंस जोड़ देंगे।
Bride-Groom Portrait Mehndi

अगर आप कुछ यूनिक चाहती हैं, तो यह डिजाइन परफेक्ट है। एक हाथ में दुल्हन और दूसरे में दूल्हे की झलक उकेरी जाती है। जब दोनों हाथ मिलते हैं तो ऐसा लगता है मानो दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को अंगूठी पहना रहे हों। यह डिजाइन सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Mehndi Design) ट्रेंड में है।

अगर आपकी भी जल्द ही Engagement Ceremony या Roka Function होने वाला है, तो ये 5 Mehndi Designs 2025 आपके लिए बेस्ट रहेंगे। ये न केवल खूबसूरत दिखते हैं बल्कि आपकी सगाई की फोटोज़ को भी यादगार बना देंगे।

