अब बढ़ते प्रदूषण से मिलेगी निजात, पटना सहित इन 3 शहरों में फरवरी से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

1/22/2021 12:19:11 PM

मुजफ्फरपुरः बिहारवासियों को अब जल्द ही बढ़ते प्रदूषण से निजात मिलने जा रही है। दरअसल, फरवरी से राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। वहीं इन बसों में किराया भी सामान्य किराए से कम लगेगा।

पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशाेर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती दौर में पटना में 21 और मुजफ्फरपुर-बिहारशरीफ में 2-2 बसें चलेंगी। इसके बाद धीरे-धीरे करके बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। वहीं पथ परिवहन निगम के द्वारा टाटा लीलैंड से इन बसाें की खरीदारी की जा रही है। इन इलेक्ट्रिक बसों की खासियत यह है कि एक बार चार्ज करने पर यह बस एक बार चार्ज हाेने पर 6 घंटे तक चलेंगी। सारा दिन शहर में चलने के बाद शाम को उसे चार्ज कर लिया जाएगा।

बता दें कि सें चलाने के लिए रूट भी लगभग तय कर लिया गया है। साथ ही बस चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआत में जेपी सेतु हाेते हुए हाजीपुर से पटना तक बसें चलाई जाएंगी। इसका फायदा मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के कई जिले के लाेगाें काे मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसाें का परिचालन शुरू हाेने के बाद सीएनजी बसें भी चलाई जाएंगी।

Nitika