मधेपुरा में आठ दुकानों में लगी आग, लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट

4/19/2021 5:46:02 PM

मधेपुराः बिहार में मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में रविवार को आठ दुकानों में आग लग गई। इस घटना में करीब 30 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिंहेश्वर बाजार के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ 106 पर स्थित गुदरी बाजार में एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के सात अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में करीब 30 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

Content Writer

Ramanjot