Diwali 2025 Special: झटपट लगाएं ये आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, मिनटों में मिलेगा फेस्टिव लुक

Wednesday, Oct 15, 2025-05:16 AM (IST)

Easy Mehndi Designs for Diwali:दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और सजावट का प्रतीक है। इस साल दिवाली 21 अक्टूबर 2025 को मनाई जा रही है। बिहार समेत पूरे देश में इस खास दिन पर लोग घरों को दीपकों और रंगीन लाइट्स से सजाते हैं। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर समृद्धि की कामना की जाती है।

PunjabKesari
त्योहार के मौके पर महिलाएं पारंपरिक साड़ी, लहंगा और ज्वेलरी पहनकर तैयार होती हैं। लेकिन उनके फेस्टिव लुक की खूबसूरती मेहंदी के बिना अधूरी मानी जाती है। अगर आप भी दिवाली पर हाथों को सजाने के लिए Easy Mehndi Design ढूंढ रही हैं, तो यहां दिए गए आइडियाज आपके लिए परफेक्ट रहेंगे।

 ब्लॉक स्टाइल क्विक मेहंदी डिजाइन

PunjabKesari

अगर आपके पास वक्त कम है, तो ब्लॉक पैटर्न वाली यह Quick Mehndi Design for Diwali आपके लिए बेस्ट है। इस डिजाइन में फूलों और ज्योमेट्रिक शेप्स का कॉम्बिनेशन है, जो हथेली पर फुल लुक देता है और मिनटों में तैयार हो जाता है।


बेल और फ्लोरल पैटर्न वाली मेहंदी

PunjabKesari

जो महिलाएं पारंपरिक लुक पसंद करती हैं, वे बेल और फूलों से सजी मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन देखने में Heavy लगती है लेकिन बनाना आसान है। यह आपके हाथों को भरावदार और आकर्षक लुक देती है।

 मिनिमलिस्ट और सिंपल मेहंदी डिजाइन

PunjabKesari

अगर आप दिवाली की तैयारियों में बिजी हैं और कुछ हल्का लगाना चाहती हैं, तो यह Simple Mehndi Design आपके लिए बिल्कुल सही है। हथेली और बैक साइड दोनों पर इसे बनाया जा सकता है। यह जल्दी सूखती है और हाथों को ग्रेसफुल बनाती है।

फुल हैंड फेस्टिव मेहंदी डिजाइन

PunjabKesari

फुल हैंड डिजाइन दिवाली जैसी ग्रैंड फेस्टिविटीज़ के लिए परफेक्ट होती है। intricate पैटर्न और पारंपरिक मोटिफ्स इसे रॉयल लुक देते हैं। अगर आप साड़ी या लहंगा पहन रही हैं, तो यह डिजाइन आपके लुक को पूरी तरह निखार देगी।

ट्रेंडी गोल और जालीदार मेहंदी डिजाइन

PunjabKesari

आजकल गोल और नेट पैटर्न वाली मेहंदी काफी ट्रेंड में है। यह देखने में यूनिक लगती है और बहुत कम वक्त में बन जाती है। आप इसे हल्के ग्लिटर या स्टोन के साथ और भी स्टाइलिश बना सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static