VIDEO: क्या बिहार का ‘मुख्यमंत्री’ बनना चाहते हैं ‘चिराग पासवान’? खुद दिया जवाब

3/22/2024 5:46:41 PM

बिहार डेस्कः लोकसभा के चुनावी रण के लिए एक दूसरे से दो दो हाथ करने के लिए पार्टियां सियासी मैदान में उतर चुकी है। इस बीच सियासी बयानबाजी का भी सिलसिला भी जारी है। वहीं बिहार में भी सियासत उफान पर है। एक तरफ जहां सीएम नीतीश इंडिया गठबंधन से आउट हो गए...तो वहीं NDA में तवज्जो और एक भी सीट न मिलने से पशुपति पारस नाराज हो गए। उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने केंद्रीय पद से भी इस्तीफा देते हुए सिर्फ यही कहा कि उनके साथ व्यक्तिगत तौर पर नाइंसाफी हुई है तो वहीं चिराग पासवान को जिस प्रकार से गठबंधन में अहमियत मिली उससे भी राज्य का सियासी पारा हाई है। 

Content Writer

Ramanjot