VIDEO: DM Naveen Kumar ने सदर अस्पताल का लिया जायजा, अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने का डीएम ने दिया निर्देश

3/1/2024 6:02:28 PM

रोहतास: रोहतास के डीएम नवीन कुमार ने सासाराम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निर्देश के मुताबिक अस्पताल में काम न होने पर डीएम ने डॉक्टरों को फटकार लगाई। दरअसल डीएम नवीन कुमार ने सदर अस्पताल के महिला वार्ड में सुधार पर जोर दिया। साथ ही अस्पताल के मेडिसीन काउंटर में भी सुधार लाने का निर्देश डीएम ने दिया है। डीएम ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सात दिन का समय दिया है। 

Content Writer

Ramanjot