Diwali Rangoli Ideas 2025: इस दिवाली घर को सजाएं इन सिंपल और ट्रेंडिंग रंगोली डिज़ाइनों से, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
Monday, Oct 20, 2025-02:54 PM (IST)

Diwali Rangoli 2025 का क्रेज इस बार बिहार से लेकर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। दीपों का ये त्योहार सिर्फ रोशनी ही नहीं बल्कि रंगों की खूबसूरती का भी प्रतीक है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि rangoli diwali पर घर के द्वार पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
1. “Happy Diwali” Rangoli Design
अगर आप आसान और खूबसूरत डिज़ाइन ढूंढ रहे हैं, तो Happy Diwali Rangoli Design आपके लिए परफेक्ट है। बस एक बड़ा गोल घेरा बनाएं और उसके चारों ओर फूल या दीयों का पैटर्न बनाएं। बीच में “शुभ दीपावली” या “Happy Diwali” लिखें। ये रंगोली न केवल सुंदर दिखेगी बल्कि त्योहार की थीम को और भी खास बनाएगी।
2. स्वास्तिक रंगोली डिज़ाइन
दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर Swastik Rangoli Design बनाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। आप इसे हल्दी, कुमकुम, और फूलों की पंखुड़ियों से सजा सकते हैं। यह डिज़ाइन खासतौर पर बिहार के पारंपरिक घरों में काफी लोकप्रिय है।
3. लक्ष्मी-गणेश दीया रंगोली
Lakshmi Ganesh Rangoli Design दिवाली पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिज़ाइनों में से एक है। इसे बनाना थोड़ा ध्यान मांगता है लेकिन परिणाम बेहद आकर्षक होता है। दीयों और फूलों के साथ जब लक्ष्मी-गणेश की आकृति उकेरी जाती है, तो घर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है।
रंगोली बनाते समय रखें ये बातें ध्यान में
- रंगोली बनाते समय जगह साफ रखें और केवल शुभ रंगों (लाल, पीला, हरा, सफेद) का प्रयोग करें।
- काले रंग का प्रयोग न करें।
- रंगों की जगह फूलों, चावल या दीयों का उपयोग करने से डिज़ाइन और आकर्षक लगती है।
- हमेशा रंगोली लक्ष्मी पूजा से पहले बनाएं ताकि घर में मां का स्वागत शुभ समय पर हो सके।