मनचलों से परेशान होकर छात्रा ने जहर पीकर दी जान, Suicide Note में लिखा- लड़कों को देना सजा-ए-मौत...

9/12/2022 1:33:40 PM

नालंदाः बिहार के नालंदा जिले में मनचलों से परेशान होकर एक छात्रा ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। 2 लड़के छात्रा को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर धमका रहे थे और छात्रा से 5 लाख रूपए की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं लड़कों ने नाबालिग लड़की के घरवालों के साथ मारपीट भी की। वहीं पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना नालंदा जिले की है। बताया जा रहा है कि लड़की अपने कमरे में नाराज हो कर चली गई। इसी बीच वह चिल्लाने लगी। घरवालों ने दरवाजे को तोड़ा पर तब तक लड़की ने जहर पी लिया था। इसके बाद छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि लड़की के कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा था कि लड़कों को सजा-ए-मौत देना।

वहीं छात्रा के पिता ने बताया कि छात्रा की लड़कों के साथ दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। लड़कों ने उससे धोखे से अश्लील तस्वीर ले ली थी और 5 लाख रूपए की मांग कर रहे थे। मना करने पर तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दे रहे थे। लड़कों ने नाबालिग लड़की के घर वालों के साथ भी मारपीट की। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में दोनों नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Content Writer

Nitika