नीतीश कुमार का अधिकारियों को निर्देश- बौद्ध स्मृति स्तूप और संग्रहालय निर्माण में लाएं तेजी

12/16/2020 3:04:38 PM

 

हाजीपुरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली में बुद्ध स्मृति स्तूप एवं बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

नीतीश कुमार ने मंगलवार को वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध स्मृति स्तूप एवं बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निरीक्षण किया। कार्यस्थल पर उनके समक्ष बुद्ध स्मृति स्तूप एवं बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के मास्टर प्लान की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बुद्ध स्मृति स्तूप, अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय, निर्माणाधीन पार्क, विजिटर गैलरी एवं अन्य निर्माण कार्यो का स्थल निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

वहीं नीतीश कुमार ने निरीक्षण के बाद कहा कि हम लोगों की इच्छा है यहां चल रहे निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण हों ताकि अधिक से अधिक संख्या में यहां पर्यटक आ सकें। उन्होंने कहा कि वैशाली के विकास के संबंध में स्व. रघुवंश बाबू से भी चर्चा होती थी।

 

Nitika