बिहार में कई स्टेशनों का होगा कायाकल्प, सिमरिया स्टेशन पर उकेरी जाएगी दिनकर की "रश्मिरथी"

3/18/2021 5:35:23 PM

पटनाः बेगूसराय जिले के सिमरिया स्टेशन पर अब यात्रियों को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी पढ़ने को मिलेगी। दरअसल, स्टेशन की दीवारों पर इस कविता की पंक्तियां उकेरी जाएंगी। यह फैसला रेलवे द्वारा लिया गया है।

बता दें कि रेलवे साहित्यकारों को सम्मान देने के लिए उनसे संबंधित स्टेशनों पर उनकी रचनाओं को उकेरने की तैयारी में है। बेगूसराय का सिमरिया रामधारी सिंह दिनकर का गांव कहलाता है, इसलिए सिमरिया ग्राम स्टेशन पर उनकी कविता रश्मिथी लिखी मिलेगी। लोगों को यह एहसास भी हो सकेगा कि इस स्टेशन को प्रसिद्ध कवि के नाम पर रखा गया है। 

वहीं समस्तीपुर जिले के विद्यापति स्टेशन की दीवारों पर मिथिला के कवि विद्यापति की रचनाएं पढ़ने को मिलेगी। साथ ही सहरसा के गांव महिषी के स्टेशन पर वहां के विद्वान मंडन मिश्र के नाम पर बने स्टेशन पर उनकी रचना उकेरी जाएंगी। रेलवे इन कदमों के जरिए प्रयास कर रही है कि लोगों को साहित्यकारों को याद करने व उन्हें जानने का मौका मिल पाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static