Dharmendra News Hindi: धर्मेंद्र के निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक, पवन सिंह और खेसारी लाल ने बयां किया दर्द

Monday, Nov 24, 2025-05:32 PM (IST)

Dharmendra News Hindi: बॉलीवुड के प्रसिद्ध ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र (Dharmendra Death) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति और उनके लाखों फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

भोजपुरी इंडस्ट्री भी सदमे में

धर्मेंद्र के जाने से भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकार भी बेहद दुखी हैं। इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार—पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal)—ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

खेसारी लाल यादव का भावुक संदेश

आज से सिनेमा के आँगन सूना पड़ गइल…

आदरणीय #धर्मेंद्र जी के जगह केहू ले ना पाई।

सहृदय श्रद्धांजलि…ॐ शांति।।💔🙏🏻

— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) November 24, 2025

खेसारी लाल यादव ने एक्स (Twitter) पर लिखा— "आज से सिनेमा के आँगन सूना पड़ गइल… आदरणीय धर्मेंद्र जी के जगह केहू ले ना पाई। सहृदय श्रद्धांजलि…ॐ शांति।"

उनकी यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है।

पवन सिंह बोले—‘दिल टूट गया है’

धर्मेन्द्र जी के जाने की खबर ने दिल को भीतर तक तोड़ दिया है।
आज ऐसा लगता है मानो पर्दे से नहीं, ज़िन्दगी से ही एक रौशन उजाला चला गया हो।
मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला — सेट पर उनकी ममता, सरलता और इंसानियत आज भी याद करके आँखें नम हो जाती हैं।💔
ईश्वर से… pic.twitter.com/WhCwJ622iq

— Pawan Singh (@PawanSingh909) November 24, 2025

पवन सिंह ने भी धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने लिखा— "धर्मेंद्र जी के जाने की खबर ने दिल को भीतर तक तोड़ दिया है। ऐसा लगता है मानो पर्दे से नहीं, जिंदगी से ही एक रौशन उजाला चला गया।"

उन्होंने आगे लिखा— "मेरा सौभाग्य था कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। सेट पर उनकी ममता और सरलता आज भी याद आती है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति।"

भोजपुरी फिल्मों में भी छोड़ी थी मजबूत छाप

बहुत कम लोग जानते हैं कि धर्मेंद्र सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं थे बल्कि उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई थी।

पवन सिंह के साथ किया था काम — 'देस परदेस'

साल 2013 में आई भोजपुरी फिल्म ‘देस परदेस’ में धर्मेंद्र ने पवन सिंह के पिता की भूमिका निभाई थी। फ़िल्म में उनकी मजबूत एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था।

देश ने खोया सिनेमा का असली हीरो

धर्मेंद्र (धर्मेंद्र देओल), जो देओल फैमिली का सबसे बड़ा नाम रहे—चाहे वह प्रकाश कौर, हेमा मालिनी, अहाना देओल, सनी-बॉबी देओल या 13 नाती-पोते हों—उनका जाना हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static