बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय इस्तीफा देकर लड़ेंगे चुनाव! खुद ट्वीट कर बताई सच्चाई

8/24/2020 11:45:10 AM

पटनाः बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय एक बार फिर सुर्खियां में आए हैं। इस बार उनके इस्तीफे की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई। धीरे-धीरे यह खबर कई प्लेटफार्मस पर वायरल होने लगी। वहीं इसकी सच्चाई बताने के लिए डीजीपी को खुद सामने आना पड़ा। 

जानकारी के अनुसार, रविवार रात सोशल मीडिया पर यह बात फैल गई कि बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने वाले हैं। वहीं कई लोकल न्यूज पोर्टल्स ने भी इस खबर को प्रकाशित भी कर दिया। इसके बाद डीजीपी ने सोशल मीडिया पर इस खबर का खंडन किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ' अभी बिहार के एक पोर्टल न्यूज़ ने मेरे नौकरी से इस्तीफ़ा देने के बारे में एक झूठी खबर चला कर सनसनी फैला दी है। इसको किस स्तर की पत्रकारिता कहेंगे आप ?



बता दें कि इससे पहले भी डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल हुई हैं। बिहार के एक अखबार में एक खबर छपी थी कि डीजीपी भोजपुर जिले के एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका भी उन्होंने खंडन किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static