दुबे की गिरफ्तारी पर DGP गुप्तेश्वर पांडे ने MP पुलिस को किया सलाम, कहा- हम भी थे अलर्ट पर

7/9/2020 11:41:22 AM

 

पटनाः कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों को हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे आखिरकार उज्जैन मंदिर के बाहर से पकड़ा गया है। इस पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मध्य प्रदेश पुलिस को सलाम किया है। साथ ही विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उन्हें बधाई दी है।

डीजीपी ने कहा कि हम भी अलर्ट पर थे। अगर वह यहां आया होता तो हम भी उसे नचाते। वह बिहार नहीं आया क्योंकि मैंने कहा था कि अगर वह यहां आता है, तो वह बच नहीं पाएगा। बता दें कि गुप्तेश्वर पांडे ने दुबे को चैलेंज देते हुए कहा था कि हिम्मत है तो बिहार में घुसे। दुबे अगर बिहार में घुसा तो आरती लगाएंगे उसकी पूजा करेंगे, विकाश दुबे बिहार आ जाएगा और निकल जाएगा?

डीजीपी ने आगे कहा था कि अपने आप को शेर समझता है तो आए बिहार दिखाते है कैसे बिहार में शेर का शिकार किया जाता है। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि इस डायलॉगबाजी ने तो बिहार की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रखी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static