सारण में देवरानी-जेठानी की गला दबाकर हत्या, ससुराल पक्ष पर आरोप; इलाके में फैली सनसनी

Saturday, May 09, 2026-11:39 AM (IST)

Chhapra News: बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी देवरानी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्यकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि खोदाईबाग गांव निवासी मोहन सिंह की पत्नी ज्योति कुमारी (27) तथा नागा सिंह की पत्नी प्रीति कुमारी (22) की हत्या उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर कर दी है। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static