बिहार में इको टूरिज्म के विकास से बढ़ेगी स्थानीय लोगों की आमदनीः CM नीतीश

9/2/2021 1:54:11 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अधिकारियों और विशेषज्ञों से स्थानीय परिस्थिति के अनुसार व्यवहारिक चीजों पर गौर करते हुए इको टूरिज्म के विकास पर काम करने का निर्देश दिया। उ्न्होंने हुए कहा कि इससे राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या के साथ ही स्थानीय लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी।

नीतीश कुमार के समक्ष बुधवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईको टूरिज्म पॉलिसी से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में ईको टूरिज्म के विकास की काफी संभावनाएं हैं। अधिकारी ईको टूरिज्म के विशेषज्ञों के साथ जाकर जमीनी स्थिति का मुआयना भी करें और वहां की परिस्थिति के अनुसार व्यवहारिक चीजों पर गौर करते हुए ईको टूरिज्म के विकास पर काम करें। इससे राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या तो बढ़ेगी साथ ही स्थानीय लोगों की आमदनी में भी इजाफा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं। राज्य में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ईको टूरिज्म पॉलिसी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से सामंजस्य रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस बात का ध्यान रखना है कि प्रकृति को किसी प्रकार से नुकसान न हो। इससे राज्य के लोगों में पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ेगी और प्रकृति का संरक्षण भी बेहतर तरीके से होगा।

Content Writer

Ramanjot