नीरज कुमार बबलू ने किया गिरिराज सिंह का समर्थन, बोले- जनसंख्या के कारण नहीं हो रहा विकास

7/11/2022 3:14:11 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने भी गिरिराज सिंह की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या में वृद्धि नहीं हुई जनसंख्या विस्फोट हुआ है। हिंदुस्तान में खास तौर पर बिहार में अररिया और किशनगंज के इलाके में जाइएगा तो लगेगा नर्क जैसी स्थिति बनी हुई है। हर जगह आदमी ही आदमी है।

नीरज बबलू ने सीधे तौर पर अल्पसंख्यको को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार लगातार विकास का कार्य कर रही है। विकास का काम कम पड़ रहा है। जनसंख्या जिस तरीके से बढ़ रहा है उसको देखते हुए जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनेगा तब तक बिहार के लोगों को विकास का फायदा नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static