बिहार के ऋषि कुमार की शहादत से डिप्टी CM मर्माहत, कहा- ईश्वर अपने श्रीचरणों में दें स्थान

10/31/2021 1:23:15 PM

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद यादव ने बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की शहादत पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने ऋषि कुमार के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा, "जम्मू कश्मीर में बिहार के वीर सपूत ऋषि रंजन जी के शहादत की दुखद खबर से मर्माहत हूं। मां भारती के लाल को उनके सर्वोच्च बलिदान पर कृतज्ञ राष्ट्र की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।"


बता दें कि लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार शनिवार की शाम अपनी टीम के साथ बॉर्डर इलाके सुंदरवन सेक्टर के रजौरी नौशेरा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान करीब 6 बजे अचानक विस्फोट होने से ऋषि कुमार सहित दो अधिकारियों की मौत हो गई। इस घटना में कई अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

 

 

Content Writer

Ramanjot