बिहार विधान मंडल में डिप्टी CM तारकिशोर ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, 2.5 % बढ़ी GSDP

2/25/2022 4:03:43 PM

पटनाः बिहार विधान मंडल में आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सोलहवां आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। सर्वेक्षण में बताया गया है कि राज्य में सकल घरेलू उत्पाद 2020-21 में मात्र 2.5% बढ़ा, लेकिन यहां प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।

वित्त मंत्री के आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 7.5% पर सिकुड़ गई। वर्तमान मूल्य पर बिहार की प्रति व्यक्ति आय 2020-21 में 50555 थी। जबकि भारत की 86659 थी। विगत 5 वर्षों में बिहार में प्राथमिक क्षेत्र 2.3%, द्वितीय क्षेत्र 4.8% और तृतीयक क्षेत्र सर्वाधिक 8.5% की वृद्धि दर से बढ़ा।

वर्ष 2020 में राज्य सरकार का राजस्व व्यय 128168 करोड़ों रुपए और पूंजीगत व्यय 36735 करोड़ रू था। वहीं 2020-21 में राज्य का अपने कर और करेत्तर स्रोतों से राजस्व 2019-20 के 33858 करोड़ रुपए से बढ़कर 36543 करोड़ों रुपए हो गया।

Content Writer

Ramanjot