सुशील मोदी के भाई के निधन पर डिप्टी CM ने जताया शोक, कहा- विचलित करने वाली है यह खबर

5/2/2021 5:50:15 PM

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के भाई का आज कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

तारकिशोर ने ट्वीट कर लिखा, "बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी जी के भाई अशोक मोदी जी की कोरोना से निधन की खबर विचलित कर देने वाली है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।


बता दें कि सुशील मोदी ने खुद ट्वीट कर भाई की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "मेरे छोटे भाई अशोक कुमार मोदी (65) की मृत्यु कोरोना में अपराह्न 2.45 बजे पटना में हो गई है। डॉक्टरों ने सभी प्रयास किए लेकिन हम उसे बचा नहीं सके।"

 

Content Writer

Ramanjot