BJP कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओें का प्रदर्शन, सुशील मोदी का किया घेराव

9/27/2020 5:37:11 PM

 

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। साथ ही पार्टियों ने उम्मीदवारों को उतारना भी शुरू कर दिया है। इसी बीच आज भाजपा कार्यालय (BJP office) के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का घेराव कर जमकर हंगामा किया। 

लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर सुशील मोदी (Sushil Modi) की घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार स्थानीय होना चाहिए। कुमारी बबीता, हमारे साथ पिछले 25 वर्षों से काम कर रही हैं। उन्हें उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। साथ ही लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान उम्मीदवार विजय सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं का अपमान करते हैं और अपने ही परिवार के लोगों को आगे बढ़ाने में जुटे होते हैं।

वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिन्हा ने न तो इलाके में रहते हैं और न ही लोगों से मिलते जुलते हैं। इसी के चलते कार्यकर्ताओं ने इस चुनावी साल में उम्मीदवार को बदलने की मांग की है। बता दें कि पुलिस की सहायता के साथ कार्यकर्ताओं को शांत करवाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static