सुशील मोदी की मांग- भ्रष्टाचार के आरोपी कुलपति को तुरंत बर्खास्त करे राजभवन

11/26/2021 11:22:59 AM

 

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने राज्यपाल से भ्रष्टाचार के आरोपी मगध विश्वविद्यालय के कुलपति को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पर निगरानी विभाग के छापे में उनके परिसरों से 95 लाख रुपए नकद और एक करोड़ की सम्पत्ति के कागजात बरामद होने के बाद उन्हें अविलम्ब बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजहरूल हक विश्वविद्यालय के पूर्व प्रभारी कुलपति के खिलाफ वर्तमान कुलपति ने कॉपी खरीद घोटाले के जो आरोप लगाए हैं, उनकी त्वरित और निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए। भाजपा सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर ही चलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के कुछ कुलपतियों पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगे हैं, उससे राज्य की छवि और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई आंच न आए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

मोदी ने आगे कहा कि स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषी को तुरंत सजा दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार और राजभवन को मिलकर कदम उठने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static