चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज की बढ़ी मुश्किलें, बलात्कार के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

9/14/2021 12:19:49 PM

 

नई दिल्ली/पटनाः चिराग पासवान के चचेरे भाई लोजपा सांसद प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बलात्कार के आरोप में दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

दरअसल, 3 महीने पहले एक पीड़िता ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब कोर्ट का आदेश आने के बाद समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ 9 सितंबर को एफआईआर दर्ज करवाई गई है। वहीं प्राथमिकी में चिराग पासवान का भी नाम है। चिराग पर आरोप है कि उन्होंने अपने चचेरे भाई प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने की साजिश रची थी।

बता दें कि पीड़िता लोजपा की कार्यकर्ता थी। उसने आरोप लगाया था कि बेहोशी के हालत में उसके साथ शोषण किया गया था। इतना ही नहीं इस मामले में प्रिंस राज की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। इसमें उन्होंने पीड़िता पर गलत आरोप लगाने की बात कही थी।
 

Content Writer

Nitika