भोजपुर में संदेहास्पद स्थिति में महिला सिपाही की मौत, 3 महीनों से चल रही थी बीमार, परिजनों में मचा कोहराम

6/12/2022 5:05:25 PM

भोजपुरः बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पिटरो गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक महिला सिपाही की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की पहचान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पिटरो गांव निवासी शशि प्रसाद की 25 वर्षीया पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका ने वर्ष 2018 में सिपाही के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी और वर्तमान में वह कटिहार जिले के बारसोई थाना में सिपाही के पद पर कार्यरत थी। इधर मृतका सिपाही के पिता शशी प्रसाद के दोस्त ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि हृदय गति रुकने के कारण उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि वह करीब तीन महीनों से बीमार चल रही थी। वह मेडिकल छुट्टी लेकर 24 मई को घर आई थी।

वहीं शुक्रवार की रात खाना बनाकर परिवार को खिलाने के बाद वह छत पर सोने चली गई। शनिवार सुबह जब नहीं उठी तो परिजन उसे आरा सदर अस्पताल ला रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे आरा सदर अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसका बाद टाउन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही पुलिस मामला की जांच में जुट गई।

Content Writer

Ramanjot