बेगूसराय में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच

8/13/2020 5:56:02 PM

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र से गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का पेड़ से लटका शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर गोधना बांध के निकट एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के फजिलपुर गांव निवासी रामाज्ञान यादव के 35 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गई है। कन्हैया अपने ससुराल बछवाड़ा आया था।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के बारे में पता चल सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static