सारण में बरामद हुई पेड़ से लटका युवक का शव, छानबीन जारी

11/12/2021 3:46:15 PM

 

छपराः बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को एक युवक का पेड़ से लटका शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर धनौती गांव में आम के बगीचे से एक युवक का पेड़ से लटका शव बरामद किया गया है। मृतक युवक की पहचान जिले के कोपा थाना क्षेत्र के पोंझी टरवा गांव निवासी संजय सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है।

सचिन कुमार वाहन चालक था। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static