बेतियाः ससुराल से अचानक गायब हुई बहू, ससुर ने थाने में जाकर किया ये हैरान कर देने वाला खुलासा

6/14/2021 9:55:01 PM

बेतियाः बिहार के बेतिया जिले में ससुराल से अचानक एक बहु गायब हो गई। ससुराल वालों ने लापता बहू को काफी ढूंढ़ा लेकिन उसका पता न चलने पर ससुर ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। ससुर ने थाने में खुलासा करते हुए कहा कि उस लड़के को ढूंढिए जो बहु से घंटों फोन पर बात करता था।

जानकारी के अनुसार, मामला बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव का है, जहां पर एक लड़के की शादी 2 साल पहले योगापट्टी के ही एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी मोबाइल पर एक अज्ञात लड़के से फोन पर बात करती थी। ससुराल वालों ने उसे उस लड़के से बात करने से मना भी किया। वहीं इसी बीच अचानक शनिवार रात को बहु घर से गायब हो गई। परिजनों ने बहु की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद ससुराल वालों को उस अज्ञात लड़के पर शक हुआ, जिससे महिला शादी के बाद से बात करती थी।

बता दें कि ससुर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। साथ ही कहा कि उस लड़के को ढूंढिए जो बहु से घंटों फोन पर बात करता था। पुलिस शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static