मुजफ्फरपुरः संपत्ति हड़पने के लिए बहू ने सास को पिलाया जहर, ननद के घर आने से भी थी नाखुश

12/2/2021 5:39:55 PM

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में संपत्ति हड़पने के लिए एक बहु ने अपनी सास को जहर पिला दिया जिसके बाद उसकी हालत बेहद गंभीर है। जिले के सदर अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना तुर्की ओपी के सरैया सकरी इलाके की है। पीड़िता के लल्लू सिंह ने बताया कि उनके 3 बच्चे हैं 2 लड़कियां और 1 लड़का। लड़कियों का विवाह वह पहले ही कर चुके हैं जबकि लड़के का विवाह 3 साल पहले ही किया था। लल्लू सिंह ने आगे बताया कि जब से उनके बेटे की शादी हुई है तब से ही बहू ने सभी पर जुल्म करने शुरु कर दिए हैं। जब भी उनकी बेटी घर आती है तब किसी ना किसी बात पर उससे झगड़ा किया करती थी। इस बार भी जब उनकी बेटी घर आई तो बहु ने संपत्ति को लेकर विवाद शुरु कर दिया।

वहीं जब उनकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो बहु ने सास को जबरन पटक-कर जहर पिला दिया। जिस समय यह घटना हुई तब लल्लू सिंह व उनका बेटा अपनी दुकान पर थे। जैसे ही उनको इस बात का पता चला वह तुरंत घर आए और सुनीता देवी को अस्पताल लेकर गए। बता दें कि सुनीता का अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

Content Writer

Diksha kanojia