बर्थडे पार्टी से लौट रही डांसर से सामूहिक दुष्कर्म, सुनसान जगह पर ले जाकर 6 लोगों ने की दरिंदगी

Monday, Aug 24, 2026-11:59 AM (IST)

छपरा: बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को एक आर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम करने वाली एक महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। 

इस मामले में पीड़ित नर्तकी ने अमनौर थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि वह शनिवार की देर शाम को एक जन्मदिन पार्टी में डांस करने के लिए मशरक थाना क्षेत्र में गई था और आज जब वह वापस अपने आर्केस्ट्रा ग्रुप में लौट रही थी, इसी दौरान तरैया थाना क्षेत्र में मुख्य पथ पर एक स्कूटी सवार ने उसे रोक कर जबरन अपने स्कूटी पर बैठा लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वहां पहले से मौजूद पांच अन्य लोगों ने भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित नर्तकी को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच के बाद आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static