बेगूसराय में टूटा बलान नदी का बांध, कई गांवों में घुसा पानी

8/26/2020 1:03:58 PM

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले में बलान नदी का बांध टूट गया। इसके कारण कई गांवों में पानी घुस गया। बांध टूटने से 3000 से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। वहीं फसल की भी भारी क्षति हुई है।

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के जोकिया पंचायत के तेलन योगी मठ के समीप बलान नदी का रिंग बांध टूट गया। धीरे-धीरे बांध करीब 40 से 50 फीट में दरार करता चला गया। इससे पंचायत के वार्ड संख्या 7, 8 व 9 के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। घरों में पानी घुसने से लोग बांध पर शरण लेने को मजबूर हैं।

बांध टूटने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा बड़े-बड़े पेड़ों को डालकर पानी की धार रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

Ramanjot