Bihar News: मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Friday, Jan 16, 2026-08:39 PM (IST)

Bihar News: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम पटना स्थित 3 टेलर रोड आवास पर आयोजित किया गया, जहां पारंपरिक अंदाज़ में मकर संक्रांति का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भाजपा नेता नितिन नवीन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दही-चूड़ा भोज के दौरान राज्य की राजनीति, सामाजिक समरसता और पर्व-त्योहारों की सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिली।

PunjabKesari

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और राजनीतिक सौहार्द का प्रतीक भी है। कार्यक्रम के दौरान अनौपचारिक मुलाकातों और संवाद ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static