Bihar News: दादा लालू यादव ने रखा अपने पोती का नाम, तेजस्वी ने ट्वीट कर दी जानकारी

3/30/2023 6:49:55 PM

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने अपनी पोती का नामकरण किया है और उसका नाम कात्यायनी रखा है। बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खुद इस बात की जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी है। तेजस्वी यादव ने बताया कि बच्ची के दादाजी ने उसका नामकरण किया है।

 

अपने ट्वीट में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का ने कहा, प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने प्रेम और आशर्वाीद के अलावा शुभकामनाएं देकर हमारी खुशियों को कई गुना बढ़ाया। इसके लिए आप सभी का दिल की गहराइयों से बहुत बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं। बच्ची के दादा श्री लालू प्रसाद यादव ने बेटी का नाम कात्यायनी रखा है।

बता दें कि सोमवार, 27 मार्च को तेजस्वी यादव बच्ची के पिता बने हैं। इस दिन नवरात्रि का छठा दिन था और नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा किए जाने का विधान है। मां कात्यायनी को देवी दुर्गा का छठा रूप माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवी कात्यायनी को ऋषि की पुत्री होने के कारण कात्यायनी नाम मिला था।
 

Content Writer

Imran