VIDEO: अब साइबर अपराध पर कसेगी नकेल, कई जिलों में खुला साइबर थाना

6/11/2023 5:54:17 PM

सहरसा: साइबर अपराध को रोकने के लिए बिहार के पहले साइबर थाना का उद्घाटन पटना के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों में भी हुआ। अब साइबर अपराधियों की खैर नहीं है। बिहार के हर जिले में साइबर पुलिस थाना खोलने की शुरुआत हो चुकी है। ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, पर्सनल डाटा का दुरुपयोग, बुलिंग, और ऑनलाइन थ्रेट जैसे मामलों से जुड़ी शिकायतें साइबर थाने में दर्ज करा सकते हैं। इसी कड़ी में पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, शेखपुर, नालंदा और बेगुसराय, सहरसा में साइबर थाना का उद्घाटन किया गया है। 

Content Writer

Ramanjot