भागलपुर में जज के साथ हुआ साइबर फ्रॉड... खाते से उड़े 8.49 लाख रुपए, मामला दर्ज

Saturday, Jun 15, 2024-12:22 PM (IST)

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले के एक जज के साथ ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने उनके खाते में से लगभग 8.49 लाख उड़ाए। जज ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, जज ने भागलपुर पोस्टिंग के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आदमपुर शाखा से कार लोन लिया था। तभी उनका ट्रांसफर नवगछिया में हो गया। कुछ दिनों बाद ठगों द्वारा फोन कॉल आया, जिस पर ठगों ने कार लोन चुकाने की बात कही तो वहीं उन्होंने योनो एप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसी बातचीत में अपराधियों ने आवश्यक जानकारी प्राप्त कर ली और जज साहिब के खाते से 8.49 लाख रुपए उड़ा लिए।

नवगछिया थाने में मामला दर्ज
वहीं भागलपुर में नवगछिया के जज ने साइबर फ्राड के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। साइबर फ्राड के शिकार जज ने उसी समय 1930 पर कॉल करके मामला दर्ज करवाया। एक्सपर्ट्स द्वारा उसी समय एक्शन लेने पर ठगों के खाते में बची 5 लाख की राशि पर रोक लगा दी है। यह फ्रॉड कार लोन के चक्कर में हुआ है। साइबर थाना अध्यक्ष मनोज सुमन ने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात भी कही।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static