सीतामढ़ी में सनसनीखेज वारदात! CSP संचालक के सीने में गोली दाग 4 लाख रुपए लूटे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wednesday, Sep 17, 2025-10:39 AM (IST)

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी संचालक को सीने मे गोली मार घायल कर दिया। साथ ही उससे 4 लाख रुपए लूट लिए।

मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के परिहार थाना क्षेत्र की है। घायल सीएसपी संचालक की पहचान उत्तम कुमार के रुप में हुई है। सीएसपी संचालक काम से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने उनके सीने में गोली दाग कर चार लाख रुपए और मोबाइल लूट लिया। वहीं वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर चार अपराधी सवार होकर आए थे, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल सीएसपी संचालक का अस्पताल में इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस अपराधियों की छानबीन के लिए छापेमारी कर रही है। वारदात की जांच-पड़ताल जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static