सावन के पांचवां सोमवारः बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ी भीड़, पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

8/7/2023 11:11:32 AM

 

मुजफ्फरपुरः उत्तर बिहार के देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रात 12 बजे के बाद अरघा से जलाभिषेक किया। वहीं मंदिर परिसर बोलबम से गुंजायमान हुआ। सावन महीने के पांचवीं सोमवारी को हजारों कांवरियों ने जलाभिषेक किया।



बाबा गरीबनाथ धाम में आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ा। पहले जाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर कांवरियों का जत्था चला। बाबा गरीबनाथ के मंदिर पहुंंचते ही पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। पूरा मंदिर परिसर बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मलमास महीने में इस बार दो श्रावण के महीने हैं। इस बार 19 साल बाद सावन महीने में मलमास लगा है। इसलिए इस बार के मलमास में सभी सोमवारी को बाबा भोलेनाथ की पूजा करने से लोगों के जीवन सुखमय हो जाते हैं।



वहीं गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि इस बार लोगों की आस्था परवान पर है। सभी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। बता दें कि सेवा दल और जिला प्रशासन जगह-जगह मुस्तैद हैं।
 

Content Writer

Nitika