बेगूसरायः घर में खाना खा रहे छात्र को बाहर बुलाया और फिर मार दी गोली

1/24/2021 1:34:56 PM

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार को एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया। युवक की पहचान नित्यानंद चौक निवासी खिरो चौधरी के पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजू कुमार घर पर खाना खा रहा था, तभी कुछ लोग उसे बुलाकर बाहर ले गए और गोली मारकर उसे घायल कर दिया। गोली युवक के दाहिने हाथ की अंगुली में लगी है जिससे उसकी जान बच गई। इस बाबत पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घायल छात्र को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Ramanjot