खगड़िया में अपराधियों ने की व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, छानबीन जारी

5/26/2021 5:02:52 PM

 

खगड़िया: बिहार में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि पिपरपांती गांव निवासी रवीन्द्र यादव (38) अपने खेत की ओर जा रहा था तभी पिपरपांती बाजार के समीप पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक रवीन्द्र यादव भी अपराधी प्रवृति का था।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस सिलसिले में मृतक की पत्नी रूकमिणी ने संबंधित थाना में 11 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Content Writer

Diksha kanojia