गयाः RJD जिलाध्यक्ष के वाहन में अपराधियों ने लगाई आग, 22 लाख की गाड़ी जलकर खाक

9/4/2020 3:16:11 PM

गयाः बिहार में गया जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिलाध्यक्ष के वाहन में आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार, आज तड़के अपराधियों ने राजद जिलाध्यक्ष मो. मुर्शीद आलम उर्फ नेजाम भाई के वाहन में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर राजद जिलाध्यक्ष ने इसकी सूचना दमकल को दी लेकिन जबतक फायरबिग्रेड की टीम मौके पर पहंची तबतक गाड़ी जलकर नष्ट हो गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच की जा रही है। इस बीच राजद जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अपनी सुरक्षा की भी मांग की है।

घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी में अपराधियों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पूरी घटना उनके आवास में लगाए गए सीसीटीवी में कैद हो गई है। उन्होंने कहा कि आग लगने से उनकी 22 लाख की गाड़ी रस्टन जलकर खाक हो गई।

 

Ramanjot