16 से 25 अक्टूबर तक होगी CPI-ML की ''बदलो बिहार न्याय यात्रा'', भूमि सर्वे व बाढ़ जैसे मुद्दे रहेंगे यात्रा के केंद्र

Tuesday, Oct 08, 2024-04:53 PM (IST)

दरभंगा: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) की ‘बदलो बिहार न्याय यात्रा'16 से 25 अक्टूबर तक होगी। भाकपा माले के मिथिला प्रक्षेत्र के नेताओं की बैठक जिला कार्यालय पंडासराय में मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 16 से 25 अक्टूबर तक ‘बदलो बिहार न्याय यात्रा' अभियान पर चर्चा की गई। 

"बिहार की सरकार डबल बुलडोजर की सरकार है"
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा की बिहार की तथाकथित डबल इंजन की सरकार डबल बुलडोजर की सरकार है। राज्य की भयावह गरीबी, पलायान, बाढ़ आदि समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। कुछ सड़कों- हवाई अड्डों का सब्जबाग दिखलाकर बिहार के विकास का जो बखान किया जाता रहा है, वह पूरी तरह बकवास है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा अथवा बैकवर्ड एरिया ग्रांट आदि सवालों से भी सरकार ने मुंह चुरा लिया है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, हाल के दिनों में राज्य में दलित-गरीबों-महिलाओं पर संगठित हिंसा, अपराध एवं बलात्कार का हर रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। भूमि सर्वे गरीबों को उजाड़ने का अभियान बन रहा है। भूदान, सीलिंग, सिकमी बटाईदार सबों के लिए यह आफत बना हुआ है। यहां तक कि बंटवारा एवं दाखिल खारिज न होना, कागजात की कमी आदि अनेक कारणों से यह अन्य लोगों के लिए भी तबाही का कारण बना हुआ है। जबतक इससे जुड़े तमाम मामले हल नहीं होते, इसपर रोक लगाने की जरूरत है। 

"पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर बना राजनीतिक मुद्दा"
धीरेंद्र झा ने कहा कि पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। हर कोने से इसपर रोक की मांग उठ रही है, लेकिन सरकार चुपी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को मधुबनी के बेनीपट्टी से बिहार न्याय यात्रा की शुरुआत होगी, जो दरभंगा, समस्तीपुर होते हुए बिभूतिपुर में 24 अक्टूबर को समाप्त होगी। झा ने कहा कि राज्य में दलित-गरीबों-महिलाओं पर हिंसा, स्मार्ट मीटर की लुटेरी योजना, जबतक गरीबों को पर्चा नहीं तबतक भूमि सर्वे पर रोक और बाढ़ की भयावह स्थिति पर सरकार की बिफलता जैसे मुद्दे यात्रा के केंद्र में होंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static