जहानाबाद में भाकपा माओवादी का उग्रवादी गिरफ्तार, कई दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश

9/25/2020 5:17:46 PM

जहानाबादः बिहार में उग्रवाद प्रभावित जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के उग्रवादी पूजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि नक्सली पूजन सिंह मौलानाचक गांव स्थित अपने घर पर आया हुआ है। इसी आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अयोध्या प्रसाद सिंह और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर पूजन सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध जिले के परसबिगहा और शकुराबाद थाने में टावर जलाने और लेवी मांगने समेत तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रही थी। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है।

Ramanjot