चचेरे भाई ने अपनी साढ़े तीन साल की बहन का किया दुष्कर्म, हैवानियत की खौफनाक दास्तां जान कांप उठेगा कलेजा
Thursday, Apr 16, 2026-10:07 AM (IST)
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 15 वर्षीय किशोर ने अपनी साढ़े तीन साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी नाबालिग ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। मासूम बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
घर में अकेली पाकर बनाया हवस का शिकार
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 14 अप्रैल की है। घटना के संबंध में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह कुछ समय के लिए घर से बाहर गई थी। बच्ची घर पर अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर उसका चचेरा भाई उसे ले गया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जब वह घर लौटी तो बच्ची को खून से लथपथ और रोते देख उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मासूम ने इशारों में अपने चचेरे भाई की घिनौनी करतूत बयां की। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता की माँ ने बुधवार (15 अप्रैल,2026) को थाने में मामला दर्ज कराया।
कर्जा थाने की एसआई श्वेता कुमारी ने बताया कि पीड़िता की माँ के बयान पर बुधवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस वारदात की गहनता से जांच कर रही है।

