बोधगया में देश की सबसे बड़ी बुद्ध मूर्ति का हुआ अनावरण, कोलकाता के 22 कारीगरों ने 2 साल में की तैयार

12/4/2023 11:13:16 AM

गया: तथागत की तपोभूमि बोधगया में देश की सबसे बड़ी बुद्ध मूर्ति का रविवार अनावरण धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। बुद्धा वेलफेयर मिशन के फाउंडर सेक्रेटरी भंते आर्यपाल ने रविवार को बताया कि कोलकाता से आए हुए 22 कारीगरों के द्वारा लगातार दो वर्ष तक कड़ी मेहनत के बाद इस मूर्ति को बनाया गया है। 

श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही यह मूर्ति
यह मूर्ति देश की सबसे बड़ी बुद्ध मूर्ति है, जो शयन मुद्रा में है। यह मूर्ति 100 फीट लंबी व 30 फीट ऊंची है। इसके निर्माण पर लगभग 10 लाख रुपए की राशि खर्च हुई है। आर्यपाल ने बताया कि यह मूर्ति बोधगया आने वाले देसी विदेशी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड, अमेरिका, जापान, बांग्लादेश, वियतनाम सहित कई देशों के सैकड़ो बौद्ध धर्मगुरु शामिल हुए हैं।



इस मौके पर विश्व के कई देशों के सैकड़ों बौद्ध धर्मगुरु उपस्थित थे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध धर्मगुरुओं द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। भगवान बुद्ध की यह मूर्ति बुद्धा वेलफेयर मिशन के प्रांगण में बनाई गई है, जो दिखने में काफी आकर्षक है। 

Content Writer

Ramanjot