पटना Zoo बना देश का पहला गैंडा प्रजनन केंद्र, अमेरिका के सेंट डियागो जू को छोड़ा पीछे

8/24/2020 5:03:16 PM

पटनाः मुख्ममंत्री नीतीश कुमार ने संजय गांधी जैविक उद्यान में गैंडा संरक्षण व प्रजनन केंद्र का उद्घाटन किया। पटना जू में बना यह गैंडा प्रजनन केंद्र देश में पहला केंद्र है। इसके साथ ही इस जू ने अमेरिका के सेंट डियागो जू को भी पीछे छोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने पटना जू में नवनिर्मित गैंडा संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, दो सिंग वाले गैंडे, घड़ियाल और हाइना के लिए अत्याधुनिक बाड़ों का उद्घाटन किया। केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सहयोग से 96.62 लाख रुपए की लागत से निर्मित अत्याधुनिक घड़ियाल के बाड़े में 12 घड़ियालों को रखा गया है। इनमें तीन नर और नौ मादा हैं। इस बाड़े में दर्शक दीर्घा का भी निर्माण किया गया है ताकि घड़ियाल को निकट से शीशे के माध्यम से देखा जा सके।

वहीं दो सींग वाले गैंडे के अत्याधुनिक बाड़े का निर्माण 100.7 लाख रुपए की लागत से किया गया है। यहां वियतनाम से दो सींग वाले गैंडे को अदला-बदली स्कीम के तहत लाया गया है। इस बाड़े में गैंडे को पास से देखने की सुविधा है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान वायुयान सेवा बाधित होने के कारण वियतनाम से डबल हार्न राइनों (ह्वाइट राइनों) को नहीं लाया जा सका है लेकिन इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण है। वर्तमान में रानी गैंडा तथा युवराज (शिशु) को इस बाड़े में रखा गया है।

पटना जू बना गैंडा संरक्षण एवं प्रजनन केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सहयोग से 538.74 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है। गैंडा संरक्षण केंद्र 3.5 एकड़ जमीन में फैला है। इसमें छह नाइट हाउस हैं। यहां 25 गैंडों को एक साथ रखा जा सकता है। यह एक नर गैंडा गणेश व मादा गैंडा लाली को छोड़ा गया है।

Ramanjot