बिहार MLC चुनाव की गिनती जारी... JDU को मिली पहली सीट, जानिए और किन उम्मीदवारों ने मारी बाजी

4/7/2022 2:43:18 PM

 

पटनाः बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को शुरू हुई, जिसमें सत्तारूढ़ जद(यू) के दिनेश सिंह मुजफ्फरपुर से जीत गए। वहीं शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पटना में आर्यभट्ट विश्वविद्यालय में मतगणना जारी है। जानिए अब तक और किन उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।

  1. पटना - राजद के कार्तिक कुमार, जीते
  2. नालंदा - जदयू की रीना यादव, जीते
  3. औरंगाबाद - बीजेपी के दिलीप कुमार सिंह, जीते
  4. नवादा - अशोक यादव, निर्दलीय, जीते
  5. भोजपुर - बक्सर - जदयू के राधा चरण शाह, जीते
  6. रोहतास - कैमूर - बीजेपी के संतोष कुमार सिंह, जीते
  7. गोपालगंज - बीजेपी के राजीव कुमार, जीते
  8. पश्चिम चंपारण - राजद के सौरव कुमार जीते
  9. मुजफ्फरपुर - जदयू के दिनेश सिंह जीते
  10. वैशाली - लोजपा पारस गुट के भूषण कुमार राय, जीते
  11. समस्तीपुर - बीजेपी के तरुण कुमार, जीते
  12. मुंगेर- जमुई -लखीसराय - शेखपुरा - राजद के अजय कुमार सिंह, जीते
  13. भागलपुर- बांका - जदयू के विजय सिंह, जीते
  14. मधुबनी - निर्दलीय अंबिका गुलाब यादव, जीती
  15. पूर्णिया -अररिया - किशनगंज - बीजेपी के दिलीप जयसवाल, जीते
  16. कटिहार - बीजेपी के अशोक अग्रवाल, जीते


बता दें कि बिहार में 24 एमएलसी (विधान परिषद के सदस्य) निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर के 534 मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सशस्त्र बल तैनात किए गए थे। बिहार विधान परिषद में कुल 75 सीटें हैं। विधान परिषद में सदस्यों की वर्तमान संख्या 75 की कुल संख्या के मुकाबले 51 है, क्योंकि जुलाई 2021 से 24 सीटें खाली थीं।


एनडीए के सहयोगियों में, भाजपा 12 सीटों पर, जद (यू) 11 सीटों पर और पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, विपक्ष की ओर से राजद 23 सीटों पर और उसकी सहयोगी भाकपा शेष एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस अकेले जा रही है और 24 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
 

Content Writer

Nitika